Ticker

6/recent/ticker-posts

जमीन विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, 2 भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में जमीन विवाद के चलते मंगलवार को दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान 2 सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इरिकपाल गांव निवासी योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप का गांव में रहने वाले एक अन्य परिवार से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट और लड़ाई-झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments