Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान, कार्यकर्ताओं को करेगी ट्रेंड


रायपुर। दिल्ली केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश भाजपा को करीब 15-20 लाख नए बनाने का टारगेट मिला है। वर्तमान में भाजपा के करीब 35 लाख सदस्य हैं। सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी सिंहदेव हैं। सन 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी। कल 20 अगस्त की बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। कुछ चुनावी राज्यों को इससे मुक्त रखा गया है। भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान सदस्यता विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाएगा। सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सिंहदेव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल होना है।

प्रदेश कोर ग्रुप के नेता समेत कई होंगे शामिल

अपेक्षित श्रेणी में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष - महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष - महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक - सहसंयोजक, निगम महापौर - नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष - उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली, नगर पालिका अध्यक्ष बैठक के लिए आमंत्रित किए गए है।


Post a Comment

0 Comments