Ticker

6/recent/ticker-posts

उपचुनाव : बैज ने कहा- जीत से पार्टी को संजीवनी मिलेगी, दक्षिण में अबकी बार कांग्रेस विधायक बनाने का लें संकल्प

रायपुर। कांग्रेस ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुनावी आगाज कर दिया है। राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित इस सम्मेलन में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इसकी तैयारी हम दो महीने पहले से कर रहे हैं। वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें हो चुकी है। यह काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। भाजपा को इस चुनाव से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस के लिये यह संजीवनी बूटी के समान है।

अबकी बार रायपुर दक्षिण में कांग्रेस विधायक बनाने का संकल्प लें। बैज ने कहा कि इस सरकार में अराजकता माहौल है। 11 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने पर मजबूर कर दिया है और छत्तीसगढ़ दूसरा मणिपुर बनाने जा रहा है। 11 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नेकिंग हो रही है। माता, बहनें सुरक्षित नहीं है। कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह है।

कांग्रेस का मनोबल बढ़ाने वाला चुनाव : महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि साय सरकार 11 महीने में कुछ काम नही कर पाई है। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में सबसे ज्यादा नेता हैं। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है। कांग्रेस इस उपचुनाव को जीतती है तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा।

भाजपा सरकार की कमियां गिनाएं: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इस 11 महीने में सरकार ने जो काम किया है उसे लेकर जनता के बीच जाना है। इसे हम जीतते हैं तो कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढेगा। प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। कांग्रेस शासन के कार्यों को भी हमे बताना है।

Post a Comment

0 Comments