अम्बिकापुर। कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार 3 मार्च को उदयपुर के ग्राम कुम्देवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के काननु एवं महिला सशक्तिकरण योजना के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर के संबंध में जानकारी दी गई।आईसीपीएस के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्राम की महिलाएं, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन 01 मार्च 2025 से 07 मार्च 2025 तक पंचायत,ग्राम,आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक,वैधानिक अधिकारो के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है। महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य का इन महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है।
0 Comments