छत्तीसगढ़राज्य

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

PM Modi attacks Congress in Assam: Says they trifled with the state's identity and security.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के बिस्वनाथ जिला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता के लिए असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया।
प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य में तीसरी बार ‘डबल इंजन सरकार’ बनेगी। उन्होंने कहा कि यह भरोसा पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित है।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दिया और जमीन पर अवैध कब्जों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि इससे असम की लाखों बीघा जमीन प्रभावित हुई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है और आजाद भारत में भ्रष्टाचार की जननी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम के जंगलों, अभयारण्यों और वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने भूपेन हजारिका का जिक्र करते हुए कहा कि असम की जनता उनके अपमान को नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें भारत रत्न देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित असम के निर्माण में बेहतर सड़कों, पुलों और रेल कनेक्टिविटी की अहम भूमिका है। इससे खेती, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पीएम मोदी ने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे सड़क और रेल सुरंग बनाई जा रही है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि असम कच्चे तेल के उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है और पेट्रोल, डीजल व गैस उत्पादन बढ़ रहा है। इससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button