छत्तीसगढ़राज्य

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 200+ कार्यकर्ताओं की भागीदारी, डिजिटल पंजीयन में नया कीर्तिमान

Participation of 200+ Workers in Two-Day Training Workshop; New Record Set in Digital Registration

रायपुर, 03 अप्रैल 2026 पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत अटल नगर (नया रायपुर) मंडल का दो दिवसीय भव्य प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 31 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित इस नौ-सत्रीय कार्यक्रम में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि डिजिटल सक्रियता रही, जहाँ 160 से अधिक कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन पंजीयन के साथ इस मंडल ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक ऑनलाइन डोनेशन और रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड कायम किया है।​
प्रशिक्षण के प्रथम दिन मुख्य अतिथि अशोक बजाज ने ध्वजारोहण कर सत्र की शुरुआत की और भाजपा के गौरवशाली इतिहास व नेताओं के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इसके बाद दीपक बैंस ने कार्य विस्तार और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने संगठन की कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वैचारिक सत्र में संजय ढीढी ने पार्टी के सिद्धांतों को रेखांकित किया, जबकि राजेश साहू ने आधुनिक डिजिटल युग की प्रासंगिकता समझाते हुए नमो ऐप, सरल ऐप और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के गुर सिखाए।
​दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का ‘मन की बात’ सत्र रहा, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। वहीं ललिता वर्मा ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति साझा की और भूपेंद्र सोनी ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर बल दिया। समापन सत्र में अभिषेक राजा तंबोली ने बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ‘चुनाव जीतने का मूल मंत्र’ दिया।​
मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवा, महिला, किसान और एससी-एसटी मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह दिखाया। नवगठित मंडल होने के बावजूद इस सफल आयोजन और डुमेंद्र साहू के कुशल मंच संचालन ने अटल नगर मंडल को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का काम किया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button