छत्तीसगढ़राज्य

रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे, मां काली से प्रदेश की खुशहाली की कामना

Ramen Deka visits Sogda Ashram; prays to Goddess Kali for the prosperity of the state.

रायपुर, 06 अप्रैल 2026 राज्यपाल रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल डेका ने गुरुपद संभव राम बाबा जी से भेंट कर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी शशि कुमार उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button