छत्तीसगढ़राज्य

बिना अनुमति बोरिंग पर कार्रवाई, बलौदाबाजार में दो बोरवेल मशीनें जब्त

Action Taken Against Unauthorized Boring; Two Borewell Machines Seized in Balodabazar

रायपुर,10 अप्रैल 2026 बलौदाबाजार जिले में बिना अनुमति अवैध रूप से बोर खनन करने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त मशीनों को संबंधित पुलिस थानों में सुपुर्द किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा में अवैध बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले की टीम मौके पर पहुंची। यहां किसान गेन्दलाल द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति बोर खनन कराया जा रहा था। आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर बोर मशीन को जब्त कर पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार तहसील कसडोल में तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम भदरा में रात्रि 9 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महामाया बोरवेल्स द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बोर खनन किया जाना पाया गया। मौके पर मशीन बंद कराते हुए वाहन को जब्त कर थाना कसडोल में सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा जिले को जलाभावग्रस्त घोषित करते हुए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button