छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य
राज्यपाल डेका ने जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
Governor Deka Hands Over Ambulance Keys to Jagannath Temple Trust

रायपुर, 07 अप्रैल 2026 राज्यपाल रमेन डेका ने गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त 6 लाख 80 हजार की लागत के एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस वाहन का उपयोग जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट में किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।



