छत्तीसगढ़राज्य

आरटीई मुद्दे पर प्राइवेट स्कूल प्रबंधन सख्त, काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

Private School Management Takes Firm Stand on RTE Issue; to Protest by Wearing Black Armbands

रायपुर। प्रदेश के समस्त स्कूल 1 मार्च से असहयोग आंदोलन कर रहें है . इसी कड़ी में दिनांक 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने निर्णय लिया था कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाटरी के माध्यम से आबंटित वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षक के अधिकार कानून (आर.टी.ई. ) तहत प्रवेश नहीं दिया जायेगा .
असहयोग आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 14 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि :-
एक ) 17 अप्रैल , शुक्रवार को सभी स्कूल संचालक एवं शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे.
दो ) 18 अप्रैल,शनिवार को प्रदेश के समस्त स्कूल बंद रखेंगे.
इसकी सुचना माननीय स्कूल शिक्षा मंत्रीजी को दे दी गई है .साथ ही छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने निवेदन किया है स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष शासकीय स्कूलों में होने वाली प्रति विद्यार्थी राशि (शिक्षा के अधिकार कानून की धारा 12 की उपधारा 2 में भी प्रतिपूर्ति राशि निर्धारण में इस नियम का उल्लेख है ) को सार्वजनिक करें ताकि निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का निर्धारण हो सके. क्योंकि प्रतिपूर्ति राशि का पुननिर्धारण 2011 से अब तक नहीं हुआ है.
धन्यवाद. राजीव गुप्ता, मोती जैन, अध्यक्ष, सचिव,छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button