छत्तीसगढ़राज्य
Trending

प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करेगी एलजेपी, रायपुर में चिराग पासवान ने किया ऐलान

LJP to enter state politics; Chirag Paswan makes the announcement in Raipur.

रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान राजधानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति स्पष्ट की। चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई जल्द स्थापित की जाएगी। इसके बाद संगठन में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले चुनावों में पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगी।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। राज्य इकाई के गठन के बाद पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। इसके जरिए प्रदेश में संगठन को विस्तार देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं से सीधे बातचीत करना और उनकी समस्याओं को समझना है। चिराग ने कहा कि युवाओं की भूमिका राजनीति में महत्वपूर्ण है और पार्टी युवाओं से जुड़कर आगे बढ़ना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button