छत्तीसगढ़राज्य
Trending

गड़ा धन निकालने नदी किनारे कर रहे थे तंत्र क्रिया, ग्रामीणों की शिकायत पर दो गिरफ्तार

Two arrested for performing occult rituals by the riverside to unearth buried treasure, following complaints from villagers.

राजनंदगांव। दुर्ग मार्ग स्थित मुतेड़ा नवागांव में शनिवार रात आमनेर नदी के किनारे कथित तौर पर गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र क्रिया किए जाने का मामला सामने आया है। नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद अधिकांश लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौके से फरार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था और इसमें कितने लोग शामिल थे।
आमनेर नदी किनारे जुटे थे करीब आठ लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार रात आमनेर नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों से करीब आठ लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग जमीन में गड़े धन को निकालने के उद्देश्य से कथित तौर पर पूजापाठ और तंत्र क्रिया कर रहे थे। नदी किनारे देर रात लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसके बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।

दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और घुमका बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू के रूप में हुई है। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर फरार लोगों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पूछताछ में अलग-अलग जगहों से आने की जानकारी
पुलिस की पूछताछ में कन्हैया लाल साहू ने कथित तौर पर बताया कि मौके पर करीब आठ लोग अलग-अलग स्थानों से पहुंचे थे। इनमें दुर्ग, दल्ली राजहरा सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित तंत्र क्रिया के लिए स्थान का चयन किस आधार पर किया गया था और इसके पीछे किसकी भूमिका थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button