छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Trending

स्वच्छता ही सेवा के तहत संत निरंकारी मंडल ने किया श्रमदान

Sant Nirankari Mandal undertook voluntary service (shramdaan) under the 'Swachhata Hi Seva' initiative.

राजनांदगांव । स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत की थीम पर शहर में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान में सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता अमले के साथ त्रिवेणी परिसर तथा झूलेलाल घाट के आसपास श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर मधुसूदन यादव, निगम आयुक्त जीआर मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित महापौर परिषद के सदस्यों, पार्षदों तथा संत निरंकारी मंडल के संयोजक रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक बलीराम साहू सहित मंडल के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान परिसर एवं घाट के आसपास से कचरा, झिल्ली-पन्नी तथा अन्य अपशिष्ट एकत्र किए गए। साथ ही कंटीली झाडिय़ों की सफाई कर श्रमदान किया गया।

महापौर मधुसूदन यादव ने स्वच्छता ही सेवा में सहभागिता के लिए संत निरंकारी मंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल एक सेवाभावी संस्था है, जो विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता से जोडऩा और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है।
निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 17 सितंबर से शहर में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान में सामाजिक संस्थाओं, नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता मिल रही है। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, राजेश जैन रानू एवं डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा सहित पार्षदगण, संत निरंकारी मंडल के सेवादल सदस्य, स्वच्छता दीदियां एवं नगर निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button