छत्तीसगढ़राज्य

नेशनल हाइवे पर ट्रक से जा भिड़ीं 2 कार, हादसे में 7 घायलों में 6 की हालत गंभीर

अंबिकापुर। कटनी-गुमला नेशनल हाइवे-43 के अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार 2 कार सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों कार में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अलग-अलग तरीके से ओवर टेक करना बताया जा रहा है।
शनिवार की दोपहर 2 कार रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रही थी। इनमें एक क्रेटा और दूसरी इन्नोवा थी। दोनों कार की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित कलकत्ता ढाबा के पास पहुंची ही थीं कि सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button