छत्तीसगढ़राज्य

व्यापमं ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह 10 बजे से होंगी आगामी प्रमुख परीक्षाएं

Vyapam Changes Exam Schedule Upcoming Major Exams to Now Begin at 10AM

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
पहले यह समय 11 से 1.15 बजे तक था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक ही होगी। इसके बाद नई समय-सारिणी लागू की जाएगी।
परीक्षार्थियों के लिए हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और स्लीपर पहनना अनिवार्य किया गया है। महिला अभ्यर्थियों को कान के आभूषण (जैसे झुमके) पहनने की अनुमति नहीं होगी, हालांकि मंगलसूत्र सहित गले के आभूषण मान्य रहेंगे।
गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चितत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कमरों में लगे पंखों की मरम्मत कर उन्हें सुचारू रूप से चलाने को कहा गया है। जहां संभव हो, वहां ग्रीन मैट बिछाने की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि गर्मी का असर कम किया जा सके और परीक्षार्थियों को राहत मिल सके।
दुर्ग में 10,951 परीक्षार्थी, व्यापक तैयारियां
दुर्ग साइंस कॉलेज में आयोजित बैठक में 38 केंद्राध्यक्ष, 8 सहायक समन्वयक और 76 पर्यवेक्षकों ने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिले में इस परीक्षा में 10,951 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अधिकांश केंद्र शासकीय महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बनाए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रह सके। नोडल अधिकारी की नियुक्ति कलेक्टर कार्यालय से की गई है।
आगामी प्रमुख परीक्षाएं
26 अप्रैल: उप निरीक्षक (कृषि विपणन बोर्ड)
07 मई: प्री-पॉलिटेक्निक व एमसीए प्रवेश परीक्षा
14 मई: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट, एमएससी नर्सिंग
21 मई: प्री-फार्मेसी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग
11 जून: बीएड व बीएससी नर्सिंग
05 जुलाई: उप अभियंता भर्ती परीक्षा
02 अगस्त: लेखा परीक्षण तकनीशियन
04 अक्टूबर: राज्य पात्रता परीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button