छत्तीसगढ़राज्य

बेटे ने लकड़ी से हमला कर पिता को मार डाला, गिरफ्तार

Son Kills Father with Wooden Stick Arrested

जशपुर। जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता की लकड़ी के टुकड़े से मारकर हत्या कर दी। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार नाग 26 को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे 18 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को थाना बागबहार पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि, ग्राम हल्दी झरिया, बढ़ई पारा में सदानंद नाग 45 की उसके बेटे ने लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button