छत्तीसगढ़राज्य

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन

Formation of District Level Grievance Cell for Three Tier Panchayat Bye Elections

रायपुर। सक्ती जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन 2026 के तहत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का कार्य प्रभावशील है और उप निर्वाचन प्रस्तावित है। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तर पर शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-03, भू-अभिलेख शाखा, सक्ती में संचालित होगा। यहां शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
भू-अभिलेख शाखा में अधीक्षक श्री बैजू लाल कंवर को शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, सहायक अधीक्षक श्रीमती शिल्पा मेहर को सहायक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक श्री मनीष राज सिदार एवं राजस्व निरीक्षक श्री महेश कुमार देवांगन को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही मानचित्रकार श्री महेश राम उरांव को डाक सहयोग का दायित्व दिया गया है। शिकायत सेल में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button