छत्तीसगढ़राज्य

शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

Education Minister's Major Announcement: Class 10 and 12 Board Exam Toppers to Receive ₹1.5 Lakh Each

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है, जिसे लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता चरम पर है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है। नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
उन्होंने 10वीं और 12वीं की Merit List में स्थान बनाने वाले टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का रिज़ल्ट उनके अनुरूप न आए तो निराश न हों उनके सामने अभी कई मौक़े मिलेंगे।
नंबर बढ़ाने के लिए मिलेंगे 15 दिन
यदि छात्र 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उनको नतीजे जारी होने के 15 दिनों के अंदर री- टोटङ्क्षलग और री- वैल्यूएशन के लिए आवेदन करना होगा। अब पुनर्मूल्यांकन में छात्रों के अंक कम नहीं होंगे। यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे।
5 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि पर ही बढ़ेंगे
पुनर्मूल्यांकन में आंसर शीट की जांच दो अलग-अलग मूल्यांकनकर्ताओं से कराई जाएगी। दोनों के औसत अंक में 5त्न या उससे अधिक की वृद्धि होने पर ही नंबर बढ़ाए जाएंगे। इसमें छात्रों को नंबर घटने का डर नहीं रहेगा, क्योंकि नंबर कम होने की स्थिति में पुराने अंक यथावत रहेंगे।
एक साथ करना होगा आवेदन
शिक्षा मंडल ने 15 दिन की सख्त डेडलाइन दी है। इसके तहत छात्रों को फोटोकॉपी, री-टोटङ्क्षलग या री-वैल्यूएशन, जो भी प्रक्रिया करानी है, उसके लिए एक ही बार में एक साथ आवेदन करना होगा। आंसर शीट की फोटोकॉपी मिलने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए अलग से 15 दिन का समय नहीं मिलेगा। जिन छात्रों का रिजल्ट किन्हीं कारणों (आरडब्ल्यूएल /आरडब्ल्यूएस / आरडब्ल्यूईएन / आरडब्ल्यूआई) से रोक दिया गया है, वे नतीजे घोषित होने के 15 दिन के भीतर सीधे मंडल मुख्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button