छत्तीसगढ़राज्य

आज से मिलेगी आईपीएल की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में होंगे मुकाबले

IPL tickets will be available starting today; matches will be held in Raipur on May 10 and 13.

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले 2 आईपीएल मैच होंगे। टिकट बुकिंग रविवार (3 मई) से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है।
10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है। इस वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket से टिकट ले सकते हैं।
2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट
टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी।
इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button