छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का अलर्ट

Alert for Five Days of Inclement Weather in Chhattisgarh

रायपुर। प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि 11 मई के बाद से थंडरस्टॉर्म की एक्टिविटी धीरे-धीरे कम होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा।
राजस्थान से बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन और बिहार से आंध्र प्रदेश तक एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। इसके प्रभाव से शाम और रात में बादल, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
शहर में दोपहर या शाम तक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button