छत्तीसगढ़राज्य

बस स्टैंड पर हवा भरने का टैंक फटा, उछलकर रोड पर गिरा मैकेनिक, मौके पर मौत

Air Tank Explodes at Bus Stand; Mechanic Thrown onto Road, Dies on the Spot

जांजगीर-चांपा। बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना जांजगीर के डभरा नगर पंचायत चंद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास माधव मेडिकल के सामने आज 11 मई के दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।
हवा भरने वाला टैंक अचानक फटा
बताया जा रहा है कि हवा भरने वाला टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से युवक जुनैद खान (23) का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चंद्रपुर के वार्ड नंबर 4 मंडी पारा का निवासी था। युवक जुनैद खान की अभी कुछ दिनों पहले शादी हुई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button