छत्तीसगढ़राज्य

कृषक संतोष साहू को मिला केसीसी और पासबुक

Farmer Santosh Sahu Receives KCC and Passbook

गरियाबंद, 16 मई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पोखरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषक संतोष साहू को केसीसी सह पासबुक प्रदान किया गया। यह केसीसी सह पासबुक खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक रोहित साहू तथा कलेक्टर बीएस उईके के हाथों वितरित किया गया। केसीसी सह पासबुक मिलने से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। जिससे वे खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था आसानी से कर सकेंगे। साथ ही धान विक्रय से संबंधित राशि का भुगतान एवं बैंकिंग लेन-देन भी अधिक सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा किसानों को सीधे लाभान्वित किया जा रहा है।
कलेक्टर बीएस उइके ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केसीसी सह पासबुक मिलने से किसानों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे खेती के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीद आसान होगी तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कृषक संतोष साहू ने केसीसी सह पासबुक प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है तथा अब खेती कार्य और अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button