छत्तीसगढ़राज्य

एजेंसी के झांसे में लेकर कारोबारी से ठगे 7.87 लाख, सरकंडा थाने में केस दर्ज

Businessman defrauded of ₹7.87 lakh after falling for agency's ploy; case registered at Sarkanda Police Station.

बिलासपुर। एफएमसीजी कारोबार से जुड़े एक व्यापारी को बड़ी बिस्किट कंपनी की चैनल सेल्स एजेंसी दिलाने का सपना दिखाकर करीब 7.87 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को कंपनी का नेशनल सेल्स हेड और डायरेक्टर बताने वाले लोगों ने कारोबारी से एडवांस रकम जमा कराई, लेकिन वादे के मुताबिक माल नहीं भेजा। जो सामान पहुंचा भी, वह दूसरी कंपनियों का निकला।
सकर्री क्षेत्र निवासी माधव अग्रवाल “माधव इंटरप्राइजेस” के नाम से एफएमसीजी उत्पादों की डिस्ट्रीब्यूशन और चैनल सेल्स एजेंसी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान सुरेश साव नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को “बंगाल फूड एंड बेवरेज कंपनी” का नेशनल सेल्स हेड बताते हुए बिलासपुर क्षेत्र की अधिकृत सीएसए एजेंसी देने का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद कुमार सिन्हा और राकेश सिन्हा नाम के लोगों से भी बातचीत कराई गई। आरोपियों ने कंपनी का बड़ा नेटवर्क और अच्छे कारोबार का भरोसा दिलाकर एडवांस राशि मांगी। माधव अग्रवाल ने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस समेत अन्य माध्यमों से कुल 7 लाख 87 हजार 156 रुपये कंपनी के खाते में जमा कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने फर्जी सेल्स बिल और ई-वे बिल भेजे, ताकि सौदा असली लगे। काफी इंतजार के बाद जो माल पहुंचा, उसमें दूसरी कंपनियों के बिस्किट और अन्य उत्पाद निकले। शेष माल कभी भेजा ही नहीं गया। विरोध करने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button