छत्तीसगढ़राज्य

नवतपा से पहले ही तपने लगा छत्तीसगढ़, इन जिलों में चलेगी लू

नवतपा से पहले ही तपने लगा छत्तीसगढ़, इन जिलों में चलेगी लू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मई के अंतिम दिनों में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नवतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राजधानी रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button