छत्तीसगढ़राज्य

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

Industries Minister Lakhanlal Dewangan performed the groundbreaking and inauguration of development works in Korba.

रायपुर, 26 मई 2026 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज 5 करोड़ रूपए की लागत बनने वाले निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन की शांतिनगर बस्ती अब बरसात के समय जलभराव की समस्या से मुक्त होगी। इसके साथ ही बालको जोन के विभिन्न वार्डाे के 6 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात प्रदान करते हुये इन विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत उपस्थित थी।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बालको कुलिंग टावर से विभिन्न वार्डाे से होते हुये ढेगुरनाला तक बालको सी.एस.आर. मद व डी.एम.एफ. मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से नाला का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 बालको में रामलीला मैदान के पास सतनाम भवन का आंतरिक एवं बाह्य विस्तार कार्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 15 लाख रूपये की लागत से सम्पन्न होगा, वहीं वार्ड क्र. 47 अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला रूमगरा में जिला खनिज न्यास मद से 17 लाख रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण होगा। इसी प्रकार वार्ड क्र. 42 अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दैहानपारा में जिला खनिज न्यास मद से 15 लाख रूपये की लागत से 02 नग अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, बालको जोन अंतर्गत 11 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 43 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण कार्य तथा बालको जोन अंतर्गत 14 शासकीय स्कूलों में जिला खनिज न्यास मद से 70 लाख रूपये की लागत से बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसका भूमिपूजन आज उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर राजपूत के हाथों किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विधायक मद से वार्ड क्र. 38 में 13 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, इसी प्रकार वार्ड क्र. 39 राम मंदिर के पास अधोसंरचना मद से 07 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी पूरा किया गया है, आज उक्त दोनों नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण उद्योग मंत्री देवांगन एवं महापौर राजपूत के हाथों किया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बरसात के समय शांतिनगर बस्ती में जलभराव हो जाता था, पिछले वर्ष भी जलभराव हुआ तब मैं रायपुर में था, महापौर संजूदेवी राजपूत ने मुझे इस समस्या से मोेबाईल पर अवगत कराया, मैं तभी तय कर लिया था कि शीघ्र ही इस समस्या से यहॉं के नागरिकों को मुक्ति दिलाई जायेगी और आज मुझे खुशी हो रही है कि 05 करोड़ रूपये के लागत से नाला का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने बताया कि इस नाले के निर्माण में 02 करोड़ 50 लाख रूपये बालको अपने सीएसआर मद से देगा, वहीं 02 करोड़ 50 लाख रूपये जिला खनिज न्यास मद से दिया जायेगा। मंत्री देवांगन ने आगे बताया कि उन्होने बालको से कहा है कि बजरंग चौक से रिसदी चौक तक सड़क का निर्माण भी बालको करेगा, जिससे यह पूरा मार्ग एक व्यवस्थित मार्ग हो जायेगा। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के अंतर्गत विगत दो वर्ष के दौरान 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके हैं।
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले साल जब बारिश के दौरान बस्ती में जलभराव हुआ, घरों में पानी घूस गया, यहॉं के निवासी कष्ट व पीड़ा में थे, तब मैं स्वयं यहॉं बरसते में पानी में आयी थी तथा मोबाईल के माध्यम से मंत्री जी को अवगत कराया तथा उनके प्रयास से बालको सीएसआर मद व जिला खनिज न्यास मद से 05 करोड़ रूपये की लागत से अब नाला निर्माण होने जा रहा है, उन्होने कहा कि जो दर्द मैंने अपनी आंखों से खुद देखा था, उस दर्द का मूलकारण अब समाप्त हो जायेगा, उन्होने कहा कि जनताजनार्दन के दुख-सुख में साथ खड़े रहना, हमारा प्रथम दायित्व है, मुझे खुशी है कि शांतिनगर के निवासियों की एक बहुत बड़ी समस्या अब दूर होने जा रही है। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में इस बड़ी समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पार्षद तरूण राठौर एवं मण्डल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने भी अपने उद्बोधन में इस जटिल समस्या के स्थाई निराकरण के लिये उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर राजपूत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, तरूण राठौर, मंगलराम बंदे, रजत खुंटे, मुकुंद सिंह कंवर, डिलेन्द्र यादव, प्रफुल्ल तिवारी, शिवबालक सिंह तोमर, सम्मत यादव, राजा शर्मा, रविन्द्र जायसवाल, हेमलता निर्मलकर, शैलेन्द्र सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, संजीत कौर, अर्चना रूझिया, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सहायक अभियंता एम.एल.बरेठ, अभय मिंज, अंजूलता तिग्गा, अश्वनी चन्द्रा, दीपा विश्वास, मीरा मिस्त्री, अल्का त्रिपाठी, संजू शर्मा, जे.पी.सोनी, माया दुबे, राजेश सोनी, के.पी.सोनी, दिनेश त्रिपाठी, मनोज भारिया, मंजू कश्यप आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button