छत्तीसगढ़राज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

The Secretary of the District Legal Services Authority conducted a surprise inspection of the old-age home and Sakhi Centre.

रायपुर, 26 मई 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की सचिव एवं वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश पायल टोपनो ने स्नेह सम्बल वृद्धाश्रम तिलसिवां तथा सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विधिक सहायता एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नालसा की वरिष्ठ नागरिक विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। साथ ही लीगल एड क्लीनिक, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
सखी वन स्टॉप सेंटर में सचिव ने आश्रित महिलाओं से चर्चा कर काउंसलिंग, सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी, आश्रय कक्ष, रसोईघर एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
पायल टोपनो ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद महिला या बुजुर्ग को न्याय एवं कानूनी सहायता प्राप्त करने में देरी नहीं होनी चाहिए और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button