छत्तीसगढ़राज्य

लोरमी-गोंडखाम्ही मार्ग का जायजा लेने पहुंचे अरुण साव, गुणवत्ता पर दिया जोर

Arun Sao Arrives to Inspect Lormi-Gondkhamhi Road; Emphasizes Quality

रायपुर, 29 मई 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। उन्होंने पोल शिफ्टिंग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
साव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सड़क निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button