छत्तीसगढ़राज्य

पोंडीशंकर में कहरा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Finance Minister OP Choudhary attended a program organized by the Kahra community in Pondishankar.

रायपुर, 29 मई 2026 वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर-चांपा जिले के पोंडीशंकर में कहरा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा समाजजनों से शिक्षा और संगठन के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान और प्रगति में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षित समाज ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर प्रदान करना आवश्यक है।
मंत्री चौधरी ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, आपसी सहयोग और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाजजनों से संगठित होकर समाजहित में कार्य करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समाज के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button