छत्तीसगढ़राज्य

मंदिर हसौद में युवक की हत्या से तनाव: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस बल तैनात

Tension in Mandir Hasoud Following Youth's Murder: Villagers' Anger Erupts; Police Forces Deployed

रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव है। युवक की हत्या के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर को तोड़ दिया और गाड़ी में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मंदिर हसौद पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को शांत रहने की अपील पुलिस द्वारा की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद का है। तोषक भारती की गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने तोषक भारती की हत्या कर दी।
हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत करवाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
फिलहाल, पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को पकड़ा है। साथ ही घटना को लेकर आगे की जांच कार्रवाई भी की जा रही है।
कोर्ट में मारपीट
इधर, रायपुर जिला कोर्ट में मारपीट हो गई। जिला कोर्ट के चौथी मंजिल में पेशी में पहुंचे दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के राहुल सोनी को दूसरे पक्ष के धृवेश देवांगन द्वारा दीवार से सिर टकराकर चोट पहुंचाई गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया गया। घायल राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button