
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने सात मई को आयोजित डी.फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी है। प्रश्नपत्र लीक होने और जांजगीर-चांपा व जीपीएम जिले के केंद्रों में सामूहिक नकल की पुष्टि के बाद 526 परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। यह री-एग्जाम केवल सात कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा।
जांच में सामने आया कि विद्यार्थियों तक प्रश्न और उत्तर पहले ही वाट्सऐप के जरिए पहुंचा दिए गए थे। उड़नदस्ता दल को कई उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर मिले। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी एआई प्लेटफॉर्म की मदद से उत्तर लिखते पाए गए। नकल को आसान बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए थे। एक केंद्र में टेबल से 20 पन्नों की चिट भी बरामद हुई।
नई परीक्षा की तिथि जन्द
सीएसवीटीयू ने आयुष कॉलेज ऑफ फार्मेसी (मेदुका), केसरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ज्ञान रौशनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी और संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सहित संबंधित केंद्रों की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।




