छत्तीसगढ़राज्य

उद्योग मंत्री ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित डोम व किचन शेड का किया लोकार्पण

The Industries Minister inaugurated the newly constructed dome and kitchen shed at Minimata Girls' College.

रायपुर, 04 जून 2026 प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने कोरबा के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित भव्य डोम एवं किचन शेड का लोकार्पण किया, इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित निगम के पार्षदगण, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित काफी संख्या में अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा के घंटाघर स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण कराया गया है, इसके साथ ही कालेज में कैटीन की व्यवस्था हेतु किचन शेड भी बनाया गया है। सोमवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा उक्त नवनिर्मित डोम एवं किचन शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय स्तर पर विकास हेतु फंड की व्यवस्था किये जाने के मद्देनजर जिलों में जिला खनिज न्यास मद की सौगात देकर देश व प्रदेश में विकास के रास्ते खोल दिये हैं, जिला खनिज न्यास मद से अधिकांश बडे़ विकास कार्य स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क, भवनों के निर्माण सहित अन्य अधोसंरचना संबंधी विकास के कार्य इस मद से कराये जा रहे हैं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी जिला खनिज न्यास मद से फंड की व्यवस्था हो रही है, उन्होने कहा कि इसी मद से आज इस कालेज में भव्य डोम व किचन शेड का निर्माण हुआ है, डोम की उपलब्धता से कालेज को विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों व सभाओं हेतु एक सुविधापूर्ण स्थल उपलब्ध हो चुका है। देवांगन ने आगे कहा कि एक ओर जहॉं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने देश में विकास का नया विजन दिया था, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भारत की छबि विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में निर्मित हुई है। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह 15 वर्षाे तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, राज्य का सर्वांगीण विकास किया, सभी वर्ग के लोगों के लिये जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई तथा राज्य की दशा व दिशा बदली, और अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के, समाज के हर वर्ग के हितों की चिंता कर रहे हैं तथा उनके द्वारा गरीब, निर्धन, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के लोगो के लिये दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है, वहीं कोरबा के विकास के लिये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पूरे समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। महापौर राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री देवंगन के प्रयास से कालेज में 75 लाख रूपये की लागत से डोम का निर्माण कराया गया है, जिले के दूरदराज क्षेत्रों से छात्राएं इस कालेज में अध्ययन के लिये आती है, उनका एक लक्ष्य है, मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के मंदिर इस महाविद्यालय को एक बेहतर सुविधा आज प्राप्त हुई है, भव्य डोम व कैटीन हेतु लोकार्पित किया गया है, जिसके लिये मैं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत को धन्यवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री व महापौर के द्वारा सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहै हैं, जिससे बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा निगम क्षेत्र में प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विकास कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं, विगत कुछ वर्षाे से रूके हुए कोरबा के विकास को गति एवं दिशा दे रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में प्रदेश सरकार स्वदेशी के लिये कार्य कर रही है तथा आत्मनिर्भर भारत व स्वावलंबन की दिशा में व्यापक रूप से कार्य हो रहे हैं।
महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष व वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव एवं महाविद्यालय की प्राचार्य पपिया चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा हमारे कालेज को भव्य डोम एवं कैटीन हेतु किचन शेड की आज एक बड़ी सौगात दी गई है, जिसके लिये हम उन्हें धन्यवाद अर्पित करती हैं। उन्होने कहा कि इस कालेज में 1500 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अध्ययन करने आती हैं, डोम के निर्माण से छात्राओं के विविध कार्यक्रमों, आयोजनों एवं सभा आदि के लिये एक सुविधापूर्ण स्थान उपलब्ध हो चुका है, जिसके लिये हम उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, पार्षद नारायण कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, वैभव शर्मा, दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग, युवराज चन्द्रा, ज्योति वर्मा, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, रूचि साहू, आकाश अग्रवाल, भुनेश्वर तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, निहाल होनी, स्वाति कश्यप, सरिता देवी महंत, प्रीति चौहान, धरमपाल सोलंकी, मिलाप बरेठ, गुलजार सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार साहू, डॉ.विनोद कुमार साहू, सुरेन्द्र राजवाडे़, संजू राजपूत, दिनेश जैन, राजकुमार शर्मा, श्याम साहू, बसंत बैरागी आदि के साथ जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button