छत्तीसगढ़राज्य

दंतेवाड़ा को भारी वाहनों के दबाव से मिलेगी मुक्ति, दिसम्बर तक पूरा होगा बायपास सड़क और पुल का काम

Dantewada to be relieved from the burden of heavy vehicles; work on the bypass road and bridge to be completed by December.

रायपुर 8 जून 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने गीदम से बांगाबाड़ी तक बन रहे 10.6 किमी लंबे दंतेवाड़ा बायपास सड़क और इस मार्ग में डंकिनी नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण में देरी पर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। निर्धारित अवधि में काम नहीं होने पर उन्होंने फटकार भी लगाई। साव ने इस बायपास सड़क पर जल्दी आवाजाही शुरू करने सड़क और पुल दोनों के काम आगामी दिसम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक चैतराम अटामी भी इस दौरान मौजूद थे।
दंतेवाड़ा शहर को भारी वाहनों और ट्रैफिक के दबाव से बचाने गीदम से बांगाबाड़ी तक 26 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से 10.6 किमी लंबा बायपास बनाया जा रहा है। इस बायपास सड़क पर पड़ने वाले डंकिनी नदी पर 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 161 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल भी बनाया जा रहा है। सड़क का अब तक 85 प्रतिशत और पुल का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस बायपास मार्ग के चालू हो जाने के बाद दंतेवाड़ा में प्रवेश किए बिना भारी वाहन एवं अन्य ट्रैफिक बैलाडीला से गीदम और जगदलपुर आ-जा सकेंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button