छत्तीसगढ़राज्य

प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर, जल्द सक्रिय होगा मानसून

A welcome respite amidst the scorching heat: the monsoon is set to become active soon.

रायपुर। झुलसाती गर्मी और उमस के बीच छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अुनसार प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो 12-13 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून के सक्रिय होने से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीँ आज से प्रदेश में गरज-चमक और वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
दरअसल, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। 11 जून से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन तथा वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने के लिए परिस्थिति अनुकूल है।
2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल है। एक द्रोणिका समुद्र तल पर दक्षिण पंजाब से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली हुई है। यह हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजरती है और समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।
उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के इलाकों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे इलाके में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
जानिए आज का तापमान
लालपुर (रायपुर)
42.2
माना एयरपोर्ट
42.0
बिलासपुर
40.4
पेण्ड्रारोड
37.8
अंबिकापुर
36.5
जगदलपुर
38.9
दुर्ग
41.4
राजनांदगांव
44.0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button