छत्तीसगढ़राज्य

बस्तर की कनेक्टिविटी मजबूत करने बड़ा कदम, केशकाल बायपास निर्माण शुरू होने की तैयारी

Major step to boost connectivity in Bastar; preparations underway to begin construction of the Keshkal bypass.

रायपुर, 12 जून 2026 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। उन्होंने केशकाल बायपास के कार्यों में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट के निर्माण के लिए चयनित निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान 5 जून को विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण कर इसके काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उनके निरीक्षण के बाद विभाग ने आवश्यक कार्यवाहियां तेजी से पूर्ण कर आज निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी से निर्माण सामग्री एवं निर्माण की पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।
लोक निर्माण विभाग दवारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button