छत्तीसगढ़राज्य

भाठागांव रोड बना परेशानी का कारण, कांग्रेस बोली- काम नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे

Bhathagaon Road becomes a source of trouble; Congress says they will take to the streets if the work isn't done.

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित व्यस्ततम मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर रविवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आम जनता के साथ मिलकर चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर डॉ. खूबचंद बघेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में नेताओं ने आरोप लगाया कि भाठागांव सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग 20 महीने से अधूरा पड़ा है, जबकि यह राजधानी का अत्यंत व्यस्त मार्ग है जहां प्रतिदिन सैकड़ों बसों, ट्रकों, स्कूल बसों और आम नागरिकों का आवागमन होता है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा दिए गए ठेके की अवधि समाप्त हो चुकी है और एक्सटेंशन मिलने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क नहीं बनने पर दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाएगा, जबकि वर्तमान में सड़क गड्ढों, धूल और जाम की समस्या से जूझ रही है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार को ढाई साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन भाठागांव जैसे महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधि होने के बावजूद जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाठागांव का यह मुख्य मार्ग हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है, लेकिन जर्जर सड़क के कारण आम लोग रोज परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोग घर से निकलने से पहले सोचने को मजबूर हैं। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने दावा किया कि इस सड़क निर्माण के लिए करीब 4 करोड़ रुपए की राशि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पहले कई आंदोलनों के बाद कुछ काम शुरू हुआ था, लेकिन अब फिर से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि भाठागांव की जनता लंबे समय से सड़क समस्या से परेशान है और कांग्रेस लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कर रही है।
छाया पार्षद ब्रम्हा सोनकर ने कहा कि भाठागांव राजधानी का प्रमुख मार्ग होने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि बारिश शुरू होने से पहले सड़क निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए, अन्यथा पार्टी आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस व पूर्व पार्षद सतनाम सिंह पनाग, उत्तम साहू, ब्रह्मा सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ठाकुर, ओम श्रीवास, मुन्ना मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, डॉ.विष्णु राजपूत, ऋषि देवांगन, कोमल साहू, सौरभ तिवारी, महेश सोनकर, खेम सोनकर, संतोष निर्मलकर,जयराज सोनकर, वार्ड अध्यक्ष टीकम सोनकर, लक्ष्मी कांत यादव, मनोज साहू, नरेश सोनकर,भागवत सोनकर, चेनू सोनकर रुचिका सोनकर, विनोद चौहान, भूपेंद्र जलछत्री, दुष्यंत साहू, धनु सोनकर, राजा यादव, पूनम पांडे,विकास भाई, मुकेश कुकरेजा, राज देवांगन, अमित सपहा, रूपेश सोनकर, सुखचंद सोनकर, राजू सोनकर, सुनील ध्रुव, विकास चौबे, नेमू यादव, सोनसाय सोनकर, संजीत सोनकर, केशव सोनकर, बाथेल यादव, नरेश यादव, तुलसी सोनकर, संतोष यादव, प्रकाश सोनकर, सेवा साहू, उत्तम देवांगन, डूमेंद्र दीप, राजेंद्र जैन, लाला ठाकुर, धन सिंह यादव, ओमकार सोनकर, भागवत राम धीवर, विनोद यादव, अमिता झा, सभी कार्यकर्ता साथी गण इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे। यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के प्रवक्ता ब्रम्हा सोनकर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button