छत्तीसगढ़राज्य

सेवा, सुशासन और जनसंवाद के 12 वर्ष : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वरिष्ठ नागरिक रवि मिश्रा से की आत्मीय भेंट

12 Years of Service, Good Governance, and Public Dialogue: Finance Minister O.P. Choudhary Meets Senior Citizen Ravi Mishra Warmly

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिक एवं पुरातत्व के ज्ञाता रवि मिश्रा के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने मिश्रा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन अनुभव, ज्ञान और संस्कारों के अमूल्य स्रोत होते हैं। उनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा और दिशा मिलती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है।
रवि मिश्रा ने भी इस आत्मीय मुलाकात के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए देश के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button