छत्तीसगढ़राज्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

Deputy Chief Minister Arun Saav flagged off the "Johar Shri Jagannath Rath".

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस दौरान मौजूद थे।
माय एफएम 94.3 और एटी ज्वेलर्स द्वारा तैयार यह रथ प्रदेश के श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी। श्रद्धालु अपनी मनोकामना व प्रार्थना लिखकर इस रथ के कलश में समर्पित कर सकेंगे, जिसे 94.3 माय एफएम की टीम जगन्नाथ धाम तक लेकर जाएगी। यह अभिनव पहल भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और मनोकामनाओं को उनके पावन धाम तक पहुँचाने का सुंदर माध्यम बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button