छत्तीसगढ़राज्य

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारियों का किया मनोनयन

All India Kurmi Kshatriya Mahasabha appoints state social media in-charges.

रायपुर।अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में समाजहित एवं संगठन के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए विनय वर्मा एवं भोजेन्द्र वर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


प्रदेश युवा अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष नूतन कुमार बंछोर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ना तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के कार्यों को गति देना है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नव-नियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button