छत्तीसगढ़राज्य

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरोना तहसील कार्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण

Deputy Chief Minister Arun Sao inaugurated the new building of the Sarona Tehsil office.

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने अपने कांकेर प्रवास के दौरान सरोना में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर परिसर में पौधारोपण भी किया। सांसद भोजराज नाग और विधायक आशाराम नेताम भी इस दौरान उपस्थित थे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 63 लाख 81 हजार रुपए की लागत से तहसील कार्यालय के नए भवन का निर्माण किया गया है। इस सर्वसुविधायुक्त भवन में 10 कक्ष हैं जहां विभिन्न शाखाओं का संचालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कांकेर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण कौशिक और जिला पंचायत के सी.ई.ओ. हरेश मण्डावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button