छत्तीसगढ़राज्य

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

Chairman of the Chhattisgarh State Haj Committee calls on Governor Deka.

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान बेग ने राज्यपाल को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर गए सभी हज यात्री अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकुशल वापस लौट आए हैं। उन्होंने हज यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शासन तथा संबंधित सभी विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल डेका ने सभी हज यात्रियों के सकुशल लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग तथा मौलाना हसन अब्बास भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button