छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर रेलवे अधिकारियों की बैठक

Meeting of railway officials regarding preparations for the National Lok Adalat.

रायपुर। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट मयंक सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे पोस्ट प्रभारियों ने भाग लिया।
विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट मयंक सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे अधिनियम के अंतर्गत समझौतायोग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक चिन्हांकन किया जाए और उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाए। इससे अधिक से अधिक पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ मिल सकेगा। बैठक में जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम के अंतर्गत संशोधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण कर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उनके अधिकतम निराकरण का प्रयास सुनिश्चित करें। सोनी ने सभी पोस्ट प्रभारियों से समन्वित एवं सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके और आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button