छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1,440 पाव अवैध शराब जब्त

Major crackdown by the Excise Department in Raipur; 1,440 pouches of illicit liquor seized.

रायपुर। रायपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 259.20 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,72,800 रुपये बताई गई है। हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर–आरंग मार्ग से अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने लगातार पांच दिनों तक निगरानी और तलाशी अभियान चलाया। 20–21 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम गोधी के पास तालाब किनारे दबिश दी गई, जहां गड्ढे में छिपाकर रखी गई रॉयल गोवा व्हिस्की की 30 पेटियों से कुल 1,440 पाव (180 मिलीलीटर) शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई आबकारी सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक पदुम सिंह एलमा तथा कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी डॉ. प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
आबकारी विभाग ने नागरिकों से अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण या बिक्री की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष, रायपुर (0771-2428201) पर देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button