छत्तीसगढ़राज्य

सुहेला में ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वाहन चालक नशे में पकड़े गए

Major police crackdown on drunk driving in Suhela; 10 drivers caught intoxicated.

सुहेला/बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी सुहेला निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान 10 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक दंडाधिकारी, सिमगा न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहन चालक
1. संतोष साहू, पिता जगदीश साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी नेवारी
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG22S7671
2. मुकेश गृतलहरे, पिता जोगेंद्र गृतलहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहरा, थाना सुहेला
वाहन: होंडा एक्टिवा
क्रमांक: CG04QR5868
3. निलेश कुमार टंडन, पिता स्वर्गीय रामदीन टंडन, उम्र 35 वर्ष, निवासी तिल्दाबांधा, थाना सुहेला
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG04KS7044
4. प्रेम लाल धीवर, निवासी हीरमी, थाना सुहेला
वाहन: बजाज पल्सर
क्रमांक: CG04PV5175
5. राम शिकारी, निवासी केसली, थाना सुहेला
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG22G7691
6. चालक निवासी तिल्दाबांधा, थाना सुहेला
वाहन: हीरो स्प्लेंडर प्लस
क्रमांक: CG04QJ5016
7. चालक निवासी कुथरौद, थाना सुहेला
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG22S6041
8. चालक निवासी सरफोंगा, थाना तिल्दा
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG04LE1647
9. चालक निवासी धोगनेडी, थाना सुहेला
वाहन: बजाज प्लेटिना
क्रमांक: CG04LD5951
10. चालक निवासी बुरगाहन, थाना सुहेला
वाहन: हीरो HF Deluxe
क्रमांक: CG04LB4474
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं। सुहेला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button