छत्तीसगढ़राज्य

सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र

Citizen services made accessible through Seva Setu: Mukesh Kumar received his marriage registration certificate online.

रायपुर 27 जुलाई 2026 राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंच रही है। कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम खुटपदर निवासी मेहतरीन नेताम और उनके पति मुकेश कुमार नेताम के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजी कार्यों में इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था और कई बार कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे।
सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्णय लिया। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पोर्टल पर जमा किया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल होने के कारण आवेदन बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो गया। आवेदन के सत्यापन के बाद निर्धारित समय-सीमा में उनका विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें न केवल कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली, बल्कि समय और अनावश्यक खर्च की भी बचत हुई।
मुकेश नेताम ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुलभ हो गई हैं। अब वे बिना किसी परेशानी के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सका, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिल रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सेवा सेतु पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button