छत्तीसगढ़राज्य

दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

Launch of the "Drug-Free Youth for Developed India Pledge Campaign" in Dantewada

रायपुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत रविवार को दंतेवाड़ा जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम आदर्श कॉलेज, गीदम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा मुख्य अतिथि और जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को माय भारत की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और समाज सेवा में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी आदित्य पांडे ने सभी युवाओं को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को जिले में जन-जागरूकता रैली, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक गतिविधियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में माय भारत, दंतेवाड़ा ने जिले के सभी युवाओं से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने, नियमित रूप से आयोजित गतिविधियों में भाग लेने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं” के संदेश के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button