छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

धमतरी में बचेली का जलवा, पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण और कांस्य पदकों से बढ़ाया दंतेवाड़ा का मान

Bacheli shines in Dhamtari; brings glory to Dantewada with gold and bronze medals in powerlifting.

रायपुर: धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली के पांच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट कर दंतेवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा चितरंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बचेली के खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button