छत्तीसगढ़राज्य

जांजगीर-चांपा में हर घर तिरंगा अभियान ने पकड़ी रफ्तार, गांव-गांव दिख रहा राष्ट्रप्रेम

'Har Ghar Tiranga' campaign gains momentum in Janjgir-Champa; patriotism visible in every village.

रायपुर: राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति की पहचान है।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 9 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश के प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को अभिव्यक्त करें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले में 7 से 17 अगस्त 2026 तक विविध देशभक्ति एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं, सामूहिक गायन, जागरूकता कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भी किया गया।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति विषयक संगोष्ठियां, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के महत्व एवं देश के प्रति अपने दायित्वों से अवगत कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जनभागीदारी के उत्सव का रूप ले रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button