छत्तीसगढ़राज्य

दुलारी देवांगन को मिला ‘विष्णु भैया‘ का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान

Dulari Dewangan receives affection from ‘Vishnu Bhaiya’ and carves a niche for herself through self-employment.

रायपुर, 25 अगस्त 2026 भाई सिर्फ बहन की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि उसके सपनों को उड़ान भी देना चाहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‘विष्णु भैया’ भी प्रदेश की बहनों के लिए यही सपना देख रहे हैं। हर बहन आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर से अपनी पहचान बनाए और सम्मान के साथ अपना जीवन जिए।
‘विष्णु भैया‘ के सुशासन की सरकार प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आसान ऋण भी उपलब्ध करा रही है। जिससे बहनें अपना स्व रोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सके।
ग्राम लुकुपाली कोमाखान की दुलारी देवांगन को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से आसान प्रक्रिया के तहत उनको लोन मिला। जिससे उन्होंने चाट-गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया। गर्मी के सीजन में बर्फ गोला, लस्सी भी बेचते हैं। इसके अलावा विवाह समारोह या अन्य अवसरों पर भी चाट-गुपचुप, लस्सी, बर्फ गोला का ऑर्डर उन्हें मिलता है।
इस व्यवसाय में अब उनके पति भी हाथ बंटाते है। दुलारी देवांगन ने बताया कि इस योजना से जुड़ कर उनकी आर्थिक स्थिति पहले और मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button