छत्तीसगढ़राज्य

अमेरिका-कनाडा दौरे के बाद गुजरात लौटे सीएम भूपेंद्र पटेल, हर्ष संघवी ने किया स्वागत

CM Bhupendra Patel returns to Gujarat after US-Canada tour; Harsh Sanghavi welcomes him.

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 17 से 26 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद गुरुवार सुबह गुजरात लौट आए। हवाई अड्डे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “गुजरात सरकार ने ‘वाइब्रेंट गुजरात’ पहल के तहत अमेरिका और कनाडा का दौरा किया, जिसका मकसद राज्य में कारोबार को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना था। हमने खुद देखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर कैसा तालमेल और भरोसा बनाया है। प्रधानमंत्री में लोगों के अटूट विश्वास के कारण, अलग-अलग सेक्टर में भारत में निवेश लाने को लेकर बहुत सकारात्मक रुझान देखने को मिला।”
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि भारत में आने वाला निवेश गुजरात में आए। उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा के दौरे के दौरान हमने कई कंपनियों के साथ बहुत सकारात्मक और अहम बैठकें कीं, इनमें सेमीकंडक्टर, एआई और डेटा सेंटर सेक्टर की बड़ी कंपनियां, साथ ही ‘गिफ्ट’ (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) में दिलचस्पी रखने वाली फाइनेंशियल कंपनियां शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कंपनियों ने गुजरात में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। हमें भरोसा है कि राज्य निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश आकर्षित करेगा।
बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मुख्य सचिव समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ‘आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027’ को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और कनाडा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में निवेशकों, टेक्नोलॉजी लीडर्स और युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स के साथ-साथ गुजराती प्रवासियों से मुलाकात की।
मुख्य सचिव एमके दास, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग और खान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजीव कुमार और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव डॉ. विक्रांत पांडे के अलावा राज्य के उद्योग और व्यापार समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री के साथ इस विदेशी दौरे में शामिल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button