छत्तीसगढ़राज्य

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

The life of Sant Shiromani Guru Ravidas Maharaj Ji is a source of inspiration for the entire nation: Finance Minister OP Choudhary.

रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कलश वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कलश वंदन अभियान के तहत निकाले जाने वाले रथों को पीली झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधिवत रूप से कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेश को याद किया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय हैं। उन्होंने समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सभी के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कलश वंदन अभियान उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button